लखनऊः नगर निगम के जलकल विभाग ने शहर में जल आपूर्ति को किसी भी स्थिति में बाधित न होने देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा 29 मई से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के कारण जल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जलकल विभाग के महा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने शनिवार को विभाग के सभी एक्सईएन और जूनियर इंजीनियर के साथ एक विशेष बैठक की। इसमें विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई।
बैठक में कुलदीप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंपिंग स्टेशनों और जल शोधन संयंत्रों की लगातार निगरानी की जाए। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक पावर सप्लाई, जैसे जनरेटर और बैकअप व्यवस्था को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी की स्थिति में त्वरित आपूर्ति की जा सके। इसके अलावा शिकायत निवारण केंद्रों को भी सक्रिय करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया गया है।
पानी की आपूर्ति के मामले में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जलकल विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी जल स्रोत और पंपिंग स्टेशन लगातार चालू रहेंगे। श्री सिंह ने कहा कि विभाग की पूरी टीम मुस्तैद है। जल आपूर्ति को हर हाल में चालू रखने के लिए जरूरी सभी उपाय कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पूर्वांचल और दक्षिण अंचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में 29 मई से कार्य बहिष्कार की घोषणा कर चुका है। इसी के मद्देनज़र शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन ने सेवा नियमावली में संशोधन किया, जिसके तहत विद्युत प्रणाली में व्यवधान उत्पन्न करने या उसका प्रयास करने पर कर्मचारी को बिना जांच के ही बर्खास्त किया जा सकता है। कर्मचारियों ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया है। इससे असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल