सुल्तानपुरः कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कूरेभार ने बकरीद से पूर्व गोहत्या एवं गो तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह के माध्यम से सौंपा।
इस अवसर पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि पूरा देश भलीभांति जानता है कि गाय हमारी सात्विक ऊर्जा है। आर्थिक समृद्धि एवं स्वास्थ्य का सर्वोत्तम स्रोत है। इस दैवीय-वैज्ञानिक आधार के मद्देनजर कटका क्लब सामाजिक संस्था देश में बढ़ती गो तस्करी एवं हत्याओं की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बकरीद के अवसर पर मांग करती है कि राज्य सरकारें एवं स्थानीय पुलिस-प्रशासन इन घटनाओं पर न सिर्फ सख्त कार्रवाई करें, बल्कि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उचित कदम भी उठाएं।
इस अवसर पर उपस्थित सुल्तानपुर संभाग गौरक्षा प्रमुख विहिप काशी प्रांत लल्लू तिवारी ने कहा कि कुछ राज्यों में गोहत्या विरोधी कानून कमजोर है, लेकिन आपके राज्य में सख्त कानून के बावजूद पुलिस-प्रशासन के कमजोर रवैये, लापरवाही अथवा मिलीभगत के कारण गोहत्यारे एवं गो तस्कर सक्रिय हैं। इसलिए ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में गौरक्षकों को अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय संत रवि चिन्मयानंद पांडेय, कथावाचक शनि मिश्रा, बृजेंद्र मिश्रा आईटी सेल प्रभारी, एडवोकेट अमन तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई