मीरजापुरः श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उप्र की मीरजापुर जिला इकाई द्वारा शनिवार 02 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोगियाबारी स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में लगातार हो रहे पत्रकार उत्पीड़न पर यूनेस्को ने संज्ञान लिया और बाद मे संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी मान्यता दी। पत्रकारों की स्वतंत्रता से समाज और देश विकसित होगा क्योंकि एक स्वतंत्र पत्रकार ही अपनी कलम की ताकत से कमियों को सामने लाने का काम करता है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने और मीडिया घराने अपने आर्थिक लाभ के लिए पत्रकारिता पर नियंत्रण और पत्रकारों का शोषण करते हैं। यह समाज और देश के लिए घातक है। ग्रामीण स्तर पर पत्रकारों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों से ही विकास की रोशनी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचती है। ऐसे में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि बिना किसी के दबाव में आए या फिर किसी लाभ-हानि को देखे सच्ची पत्रकारिता के धर्म को निभाएंगे। हम अपनी कलम से समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर कराने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।
विचार गोष्ठी में प्रभात, समाजसेवी मनीष दूबे, जितेन्द्र चौबे आदि ने भी विचार प्रकट किए। यूनियन के सदस्य विनोद श्रीवास्तव, राकेश दूबे, शिव शंकर उपाध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष, हिमान्शु शेखर, हर्षवर्धन बालाजी, अनुपम श्रीवास्तव, शमीम अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के दौरान पहचान पत्र देकर पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई