शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति द्वारा शाहजहांपुर जनपद का अध्ययन भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें याचिका समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सदस्य सुधीर गुप्ता (सदस्य विधान परिषद), डी.पी.एस. राठौर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान समिति ने जनपद में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और जनहित से जुड़ी उपयोगिता का परीक्षण किया। निरीक्षण में यह सुनिश्चित किया गया कि राज्य और केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही हैं या नहीं। समिति को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था से संबंधित स्थिति की भी जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए सुरक्षा, समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक प्रयासों को सराहा।
समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि योजनाओं का लाभ तेज़ गति से आम जनता तक पहुँच सके। गोष्ठी का समापन इस आशा के साथ हुआ कि शासन की योजनाएं बेहतर प्रशासनिक समन्वय के जरिए हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी और जनपद विकास की ओर एक सशक्त कदम बढ़ाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई