Varanasi Road Accident: यूपी के वाराणसी जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार बीएसएफ जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मिर्जामुराद थाना में उस वक्त हुआ जब ट्रक की चपेट में आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी बीएसएफ जवान अमन यादव, झूंसी के अरबाज, विनय और फैजल झूंसी से कार में सवार होकर वाराणसी आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार जैसे ही मिर्जामुराद कछवा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में अचानक कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सर्विस रोड पर जा गिरी।
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई। कछवा रोड चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बीएसएफ जवान अमन यादव, झूंसी के फैजल, अरबाज के रूप में हुई है। अस्पताल में विनय की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत