Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उत्तरकाशी जिले के नौगांव इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। भारी बारिश के कारण नौगांव खड्ड अचानक उफान पर आ गई, जिससे मलबा और बारिश का पानी बाजार और आसपास के दर्जनों घरों में घुस गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि सड़क किनारे खड़े वाहन भी तेज बहाव में बह गए। जिला प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
मौके पर पहुंची बचाव टीम ने फंसे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। ज़िला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी बचाव दल का सहयोग करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। फ़िलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें राहत सामग्री पहुँचाने पर है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के ज़रिए इस घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक 'X' पोस्ट में कहा, "उत्तराखंड ज़िले के नौगांव क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत ज़िलाधिकारी से बात की और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और हर संभव मदद में कोई देरी न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार