Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून की बारिश के साथ ही आसमान से आफत बरसने लगी है। कल सुबह से ही उत्तराखंड में बारिश के रूप में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा हालात की बात करें तो बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में करीब 179 सड़कें बंद हैं। वहीं, कल उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से लापता हुए सात मजदूरों के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने आज 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जितना हो सके पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचना चाहिए।
29 जून को भारी बारिश के कारण राज्य में करीब 179 सड़कें बंद हो गई थीं, जिन्हें खोलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भारी बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 29 जून को भारी बारिश के कारण 179 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इन सड़कों में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य राजमार्ग, बीआरओ का एक राष्ट्रीय राजमार्ग, 85 पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और 88 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में 29 जून को भारी बारिश के कारण आपदा जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसके कारण 29 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 20 मजदूरों को बचा लिया गया, लेकिन सात मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए, जिनमें से दो के शव मिल गए हैं, लेकिन सात अभी भी लापता हैं। वहीं भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल