Uttarakhand : उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले के रामनगर इलाके में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्रों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई की। ढेला और ढिकुली इलाके में बनी तीन अवैध कब्रों को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्रवाई पूरी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ लोग इसे प्रशासन की सख़्ती मान रहे हैं, तो कुछ इसे क़ानून-व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने ढेला क्षेत्र में अशोका टाइगर ट्रेल और कॉर्बेट व्यू रिज़ॉर्ट परिसर में बनी दो और ढिकुली स्थित ला पर्ल रिज़ॉर्ट में बनी एक कब्र को ध्वस्त कर दिया। सभी कब्रें बिना किसी वैध अनुमति के रिज़ॉर्ट परिसर में बनाई गई थीं।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग, वन विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया, "ढेला और ढिकुली क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई तीन कब्रों को ध्वस्त कर दिया गया। इनमें से दो ढेला में और एक ढिकुली स्थित रिज़ॉर्ट परिसर में थी। ये कब्रें बिना अनुमति के कब्जा करके बनाई गई थीं।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में भी ऐसी अवैध कब्रों की जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून के दायरे में रहते हुए किसी को भी अवैध अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध निर्माण, खासकर धर्म की आड़ में अतिक्रमण, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के पीछे मुख्य कारण लंबे समय से मिल रही शिकायतें और इलाके में अवैध धार्मिक ढांचों का बढ़ता बोलबाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उनका कहना है कि कॉर्बेट पार्क के आसपास इस तरह के निर्माण से वनों को नुकसान पहुंचता है और धार्मिक सद्भाव पर भी असर पड़ सकता है।
रामनगर के आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों की भी जाँच की जा रही है। वन क्षेत्रों, रिसॉर्ट परिसरों, नदी तटों और संवेदनशील स्थानों पर बने अवैध ढाँचों की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई संभव है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल