अयोध्या: स्थानीय महिला आयोग द्वारा आयोजित जनसुनवाई में बुधवार को कुल 12 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से 8 ऐसे मामले थे जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा बाकी शेष 4 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जनसुनवाई में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हुए थे। जिनमें महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई थीं।
जनसुनवाई के दौरान एक मामला लव जिहाद से संबंधित भी सामने आया, जिसे आयोग की ओर से मीडिया के सामने उजागर नहीं किया गया। अधिकारियों ने संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इसे गोपनीय रूप से निपटाने की बात कही है।
भाजपा नेत्री मधु पाठक ने शहर के वरिष्ठ ऑर्थाे सर्जन डॉ. अब्दुस सलाम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाएं हैं। महिला आयोग के समक्ष लिखित शिकायत में मधु पाठक ने आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व डॉ. सलाम ने जो उनकी हड्डी की सर्जरी की थी उसमें लापरवाही बरती गई थी। उनका कहना है कि सर्जरी के दौरान लगाई गई टाइटेनियम प्लेट हड्डी जुड़ने से पहले ही टूट गई। इसकी वजह से उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानी हुई। उन्हें दोबारा इलाज कराना पड़ा।
जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
मामले में पहले ही डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन कर जांच शुरू कर दी है। सर्जरी से जुड़े दस्तावेजों और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला आयोग की सदस्य ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में डॉक्टर की लापरवाही साबित हो जाती है तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई