लखनऊ : त्योहारों के मौसम में पराग उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के साथ-साथ नए उत्पाद लॉन्च करने के प्रयास किए जाएंगे। पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने कहा कि पराग उत्पादों की गुणवत्ता और उपलब्धता बनाए रखी जाए। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध समितियों के व्यवस्थित संचालन के भी निर्देश दिए।
विधानसभा कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पराग बूथ स्थापित किए जाएं। त्योहारों के दौरान दूध, दही, लड्डू, मक्खन, घी आदि सहित पराग के सभी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी कार्ययोजना बनाएं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए नए उत्पाद विकसित किए जाएं।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 7,512 दुग्ध समितियां कार्यरत हैं। जिला योजना के अंतर्गत 220 समितियों का गठन और 393 समितियों का पुनर्गठन किया गया है। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत 2039 समितियों का गठन किया गया है। मंत्री ने कहा कि बंद समितियों को क्रियाशील बनाया जाए। बैठक में डेयरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव, डेयरी आयुक्त राकेश कुमार मिश्रा, विशेष सचिव राम सहाय यादव, पशुपालन निदेशक योगेंद्र पवार, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र निदेशक डॉ. राजीव सक्सेना उपस्थित थे।
पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि संक्रामक रोगों एवं अन्य बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। टीकों एवं दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। लम्पी स्किन डिजीज पर नियंत्रण पा लिया गया है, फिर भी सावधानी बरती जाए। निर्देश दिए गए कि वृहद गौ संरक्षण केंद्रों पर चारा, भूसा, प्रकाश, पेयजल, दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैकयार्ड पोल्ट्री, भेड़ एवं बकरी पालन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों के चयन का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले पशुधन के लिए पशु नस्ल सुधार और कृत्रिम गर्भाधान के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई