लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ‘बालवाटिका यूट्यूब श्रृंखला 6’ का शुरूआत की गई। इसका उद्देश्य राज्य की प्री-प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से जोड़ना है। अगस्त 2025 से शुरू हुई इस श्रृंखला की पांच कड़ियां पहले ही सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं। अब इस नई कड़ी के माध्यम से प्रदेश के 71,877 विद्यालयों से जुड़े प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ईसीसीई एजुकेटर्स को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि यह प्रयास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीखने से सशक्तीकरण की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन प्रशिक्षण बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रचनात्मक, आनंददायक और अनुभवात्मक बनाएगा। इससे राज्य की प्री-प्राइमरी शिक्षा राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सशक्त होगी।
अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह ने कहा कि बाल वाटिका हितधारकों को नवाचारी शिक्षण विधियों से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य सीखने को खेल और अनुभव आधारित बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कहानी कहने की कला, लेखन तत्परता, गणितीय अवधारणाओं की समझ और व्यक्तिगत शिक्षा योजना जैसे विषयों पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह पहल न केवल शिक्षकों की क्षमता वृद्धि का माध्यम बनेगी, बल्कि ‘निपुण भारत मिशन और बेसिक शिक्षा परिवर्तन’ के लक्ष्यों को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी। सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बच्चा बेहतर शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल