अयोध्याः उत्तर प्रदेश किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन और जनवादी नौजवान सभा ने बुधवार को बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। इससे पहले हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिजली के निजीकरण के बाद निजी कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए बिजली की दरें बढ़ा देंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही बिजली के दाम में 30 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दे चुकी है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार हो जाता है तो आम जनता पर इसका विपरीत असर पड़ना तय है। वक्ताओं ने कहा कि फर्जी बढ़े हुए बिजली बिल, बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम जनता परेशान है, लेकिन जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। संविदा बिजली कर्मचारियों को निकाल दिया गया है, जिससे कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है। ऐसा करके सरकार आम जनता को बिजली की सुविधा से वंचित करना चाह रही है। ज्ञापन में बिजली की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव वापस लेने, नलकूपों को 18 घंटे बिजली देने, 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने, बिजली कनेक्शन काटने व जोड़ने पर लिया जा रहा सरचार्ज समाप्त करने, बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरने व संविदा कर्मियों को नियमित करने तथा 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के साथ ही मया ब्लाक के गांव देवापुर में सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाने की मांग की गई।
किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव माया राम वर्मा, जिला संयुक्त सचिव विनोद सिंह, किसान नेता अशोक यादव, बाबू राम यादव, मजदूर नेता काशी राम यादव, जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव शेर बहादुर शेर, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद तारिक इशहाक, किसान नेता विष्णु देव वर्मा, राजेश वर्मा, रामपाल, घिर्राऊ निषाद, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, राहुल सिंह, पवन निषाद, आशीष पटेल, शेषनाथ, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट मैनुद्दीन, बुधिराम, राम गुलाम, अमित कुमार, मोहन, विवेक, कार्यक्रम में पन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल