लखनऊ : सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ यूपी में औद्योगिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सीएम योगी का जोर प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने पर भी है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिकतर औद्योगिक क्षेत्रों में हरित ऊर्जा का उपयोग किया जाए।
इससे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। इस क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों को सौर ऊर्जा से चलाने की बड़ी पहल की है। यूपी में औद्योगिक ढ़ांचे को हरा-भरा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपीसीडा ने 13 नए स्थानों को चिन्हित किया है।
इन स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों को ऊर्जा के लिहाज से सशक्त बनाने के साथ ही सौर पथ और हरित पट्टियों जैसी योजनाओं के जरिए सुरक्षा व सौंदर्य का भी समन्वय स्थापित कर रहा है। इन पथों पर ऑफ-ग्रिड सौर लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे रात के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था बनी रहेगी।
यूपीसीडा ने सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए जिन 13 स्थानों का चयन किया है उनमें सूरजपुर साइट-5, ईपीआईपी (गौतमबुद्ध नगर), टीडीएस सिटी (गाजियाबाद), एसईजेड (मुरादाबाद), बागपत, आगरा, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, शाहजहांपुर जैसे औद्योगिक केंद्र शामिल हैं।
सीएम योगी का स्पष्ट कहना है कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र न सिर्फ उत्पादन में सबसे आगे रहें, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण के अनुकूल भी हों। इस लक्ष्य को पाने के लिएयूपीसीडा ने ‘सौर औद्योगिक क्षेत्र’ की अवधारणा को आत्मसात किया है।
प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर स्थित यूपीसीडा मुख्यालय में पहले ही 150 किलोवाट का सौर संयंत्र लगाया जा चुका है। इस संयंत्र को लगाने की लागत 82.98 लाख रुपये है। उक्त संयंत्र आर्थिक रूप से लाभकारी होने के साथ-साथ वातावरण के लिए भी लाभदायक है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल