Multiple Hospital Practice Ban : सरकार ने राज्य में निजी चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सकों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। निजी चिकित्सा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब कोई भी डॉक्टर एक समय पर एक से अधिक निजी अस्पतालों में सेवाएं नहीं दे पाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों द्वारा कई चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं देने से रोकने के लिए नए डिजिटल पोर्टल की शुरुआत की है। साथ ही डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी लागू कर दिए हैं।
राज्य सरकार के बनाए इन नए नियमों के तहत हर डॉक्टर को अपना एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) रजिस्ट्रेशन नंबर डिजिटल पोर्टल से लिंक करना होगा। वहीं, निजी अस्पतालों को अपने परमानेंट स्टाफ का ऑनलाइन पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगा। संस्थान द्वारा पोर्टल को डॉक्टरों से लेकर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों तक की पूरी जानकारी दर्ज करानी होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई डॉक्टर एक ही समय पर कई अस्पतालों में प्रैक्टिस करता पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निजी अस्पतालों में फर्जी नामों से की जा रही नियुक्तियाँ या एक ही डॉक्टर के नाम से दोहरी पोस्टिंग की भी जाँच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक नियंत्रित और जवाबदेह ढांचा तैयार होगा। विभागीय अधिकारियों का भी मानना है कि इससे न केवल फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, बल्कि मरीजों को समय पर योग्य और उपलब्ध डॉक्टरों की सेवाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था जल्द ही पूरे राज्य में प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने स्थायी चिकित्सकों और स्टाफ की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाने या गलत विवरण देने पर संबंधित संस्थान के पंजीकरण को रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार की निजी संस्थानों के डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों पर यह सख्ती उन गड़बड़ियों पर नकेल कस सकती है जो लंबे समय से निजी चिकित्सा क्षेत्र में देखी जा रही थीं। डॉक्टरों की ड्यूटी पारदर्शी तरीके से तय होने से जहां मरीजों को राहत मिलेगी, वहीं चिकित्सा सेवाओं में भी अनुशासन और जवाबदेही के नए मानक स्थापित होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई