लखनऊ: वाहनों से पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते अब केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ईवी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी भी दी रही है। राज्य सरकार भी इस दिशा में तेजी से कदम उठा रही है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है।
इस क्रम में शहरी परिवहन निदेशालय ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर सूबे के 16 प्रमुख शहरों में 320 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) स्थापित करने की योजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वर्ष 2022 में जहां ईवी वाहन 75,998 थे, वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,55,889 हो गई है। ऐसे में अब यूपी देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करने वाला राज्य हो गया है।
ईवी की संख्या न बढ़ने के पीछे सार्वजनिक क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन स्थापित न होना, बड़ा कारण है। अब इतनी अधिक संख्या में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला काफी अहम साबित होगा। चार्जिंग स्टेशनों के लिए नगर निगम जमीन मुहैया कराएंगे। साथ ही बिजली कनेक्शन मिलने में सहायता करेंगे। प्रति किलोवाट एक रुपए राजस्व की हिस्सेदारी नगर निगम की होगी। जिन चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, उनका नियमित निरीक्षण शहरी परिवहन निदेशालय करेगा। इसका मकसद तकनीकी और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है।
राज्य सरकार के इस कदम से पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी। नए चार्जिंग स्टेशनों का डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव निजी क्षेत्र के चार्ज पॉइंट ऑपरेटर (सीपीओ) द्वारा किया जाएगा। सीपीओ ही बिजली बिल, टैक्स और बीमा का भुगतान करेगा। प्रत्येक स्टेशन के लिए 180 वर्गफीट जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्टेशनों में फास्ट और स्लो चार्जर लगाए जाएंगे, जो 2-व्हीलर, 3-व्हीलर व 4-व्हीलर वाहनों के लिए उपयुक्त होंगे।
राज्य के 16 प्रमुख शहरों में 320 चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इनमें सबसे अधिक चार्जिंग स्टेशन अयोध्या जनपद में 28 स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा जिन अन्य जनपदों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे उनमें लखनऊ (27), कानपुर (26), प्रयागराज (25), अलीगढ़ (22), मेरठ (22), मथुरा (21), गोरखपुर (21), फिरोजाबाद (20), आगरा (20), शाहजहांपुर (20), झांसी (20), वाराणसी (20), बरेली (16), मुरादाबाद (07) और सहारनपुर (05) में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई