लखनऊ : यूपी कार्बन क्रेडिट देने वाला पहला राज्य बन गया है। यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए आय का अतिरिक्त साधन बन गई है। पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कार्बन क्रेडिट वित्त योजना लागू करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। योजना के अंतर्गत अभी तक 244 किसानों को 49.55 लाख रुपये का वितरण किया जा चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में पौधरोपड़ महाभियान के समय 401 किसानों को 25.45 लाख रुपये के चेक का वितरण इसकी शुरूआत की है।
भारत सरकार की ओर से 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य तय किया है। पहले चरण में गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल के किसानों को शामिल किया गया है। इन मंडलों के किसानों ने वृक्षारोपण कर 42,19,369 कार्बन क्रेडिट अर्जित किए। इस योजना के तहत हर पांचवें वर्ष 6 डॉलर (करीब 515 रुपये) प्रति कार्बन क्रेडिट दिया जाता है। दुधवा टाइगर रिजर्व फाउंडेशन को 25 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। दूसरे चरण में झांसी, अयोध्या, देवीपाटन, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी और अलीगढ़ मंडलों को शामिल किया गया है। यूपी में अंतिम चरण में यह योजना बचे जनपदों में लागू की जाएगी।
यह योजना उत्तर प्रदेश में ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के सहयोग से चलाई जा रही है। इसके तहत, वायुमंडल से एक टन कार्बन डाइऑक्साइड या अन्य ग्रीनहाउस गैसों को अवशोषित करने पर एक कार्बन क्रेडिट दिया जाता है। करीब 40-50 पेड़ एक टन कार्बन डाईऑक्साइड अवशोषित करते हैं। इतनी संख्या में पेड़ लगाने पर पेड़ों की लागत के अतिरिक्त करीब 515 रुपये और प्रति पेड़ 250-350 रुपये कार्बन क्रेडिट के तौर पर मिलेंगे।
योजना के तहत, किसान अपनी ज़मीन पर किसी भी प्रजाति के काष्ठीय पेड़ लगा सकते हैं। इसमें पीपल, बरगद के अलावा आम, बेल, जामुन, अमरूद जैसे फलदार पेड़ भी शामिल हैं। किसानों को लाभ प्राप्त करने के लिए वन विभाग के कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद वन विभाग की ओर से पेड़ों की वृद्धि और संख्या का सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके बाद टेरी कार्बन क्रेडिट का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29