US tariff: अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ ने हरियाणा के हैंडलूम निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा के पानीपत (Panipat) से निर्यात होने वाला हैंडलूम उद्योग सालाना करीब 20 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें से करीब 50 फीसदी हैंडलूम सामान अकेले पानीपत से अमेरिका को निर्यात होता है। अब अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर यहां के हैंडलूम उद्योग पर देखने को मिल रहा है।
पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान विनोद धमीजा का कहना है कि पानीपत से अमेरिका जाने वाले वित्तीय तिमाही के ऑर्डर कैंसिल होने लगे हैं, क्योंकि अमेरिका ने 5 अप्रैल तक डिलीवर होने वाले सामान पर 10 फीसदी टैक्स लगा दिया है और वहां की सरकार ने 6 अप्रैल से डिलीवर होने वाले सामान पर 26 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। इससे पानीपत का 50 फीसदी हैंडलूम उद्योग प्रभावित होगा।
अभि होम के सीईओ अभिज पालीवाल ने बताया कि पानीपत से करीब 50 फीसदी माल अमेरिका निर्यात होता है। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से पानीपत हैंडलूम उद्योग को 25 फीसदी नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि साल में चार सीजन होते हैं। यह माल इस सीजन के तीन महीने के सीजन के ऑर्डर पर तैयार किया गया था, फिर भी कई ऑर्डर कैंसिल होने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में अमेरिकी सरकार से बात करनी चाहिए और इस समस्या का स्थाई समाधान निकालना चाहिए, अन्यथा पानीपत का विश्व प्रसिद्ध हैंडलूम उद्योग संकट में पड़ सकता है। अगर टैरिफ खत्म नहीं किया गया तो पानीपत के निर्यातक उन देशों में अपना उद्योग लगाने को मजबूर होंगे, जिन्हें इस टैरिफ से बाहर रखा गया है।
डायमंड एक्सपोर्ट के सीईओ सुनील वर्मा के अनुसार अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि टैक्स यहां डिस्पैच की तारीख से लागू होगा या वहां पहुंचने की तारीख से। क्योंकि पानीपत से अमेरिका तक माल पहुंचने में एक से डेढ़ महीने का समय लगता है, जिससे असमंजस की स्थिति बनती है। इसलिए पानीपत के निर्यातकों ने ऑर्डर होल्ड कर दिए हैं। अभी उन्होंने माल का निर्माण भी बंद कर दिया है, जिसका असर यहां के मजदूरों पर भी पड़ेगा और बेरोजगारी बढ़ेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल