लखनऊ : पूर्वांचल (PVVNL) और दक्षिणांचल (DVVNL) विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी और इंजीनियर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध की कमर तोड़ने के लिए यूपीपीसीएल प्रबंधन छोटी-छोटी गलतियों पर निलंबन जैसी कार्रवाई कर रहा है। इस क्रम में प्रबंधन ने मध्यांचल (MVVNL) विद्युत वितरण निगम के करीब 9000 इंजीनियरों और श्रमिकों का वेतन रोक दिया है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि पहले संविदा कर्मियों का वेतन जारी किया जाएगा और उसके बाद अभियंताओं का वेतन जारी किया जाएगा।
ऐसे में निजीकरण के खिलाफ विरोध कर्मचारियों पर भारी पड़ता जा रहा है। कार्रवाई से खुद को बचाने की कोशिश में प्रबंधन कर्मचारियों को परेशान करने के नए-नए हथकंडे अपना रहा है। हालिया मामला वेतन से जुड़ा हुआ है। ऊर्जा विभाग में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि इंजीनियरों और कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह तक न जारी हुआ हो। अब जून महीने का वेतन न मिलने से इंजीनियर और कर्मचारी खासा परेशान हैं। 6 जुलाई बीत गई लेकिन कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आया। प्रबंधन के कड़े रुख का ही नतीजा है कि कोई भी कर्मचारी संगठन प्रबंध निदेशक स्तर पर वेतन न मिलने की शिकायत भी दर्ज नहीं करा पा रहा है।
बिजली विभाग के कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी बैंक की ईएमआई अटकी हुई है। किसी को होम लोन की ईएमआई देनी है तो किसी को वाहन की किस्त जमा करनी है। खाते में वेतन न आने से कर्मचारियों को समय पर ईएमआई जमा न कर पाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कर्मचारी लगातार बैंक से आने वाले मैसेज चेक कर रहे हैं। विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि महीने की नौ तारीख को उनकी लोन की किस्त कट जाती है, अगर समय पर वेतन नहीं आया और ईएमआई जमा नहीं हुई तो बैंक उन पर पेनाल्टी लगा सकता है। यह समस्या एक कर्मचारी की ही नहीं, बल्कि छह दर्जन से अधिक कर्मचारियों की है।
यूपीपीसीएल प्रबंधन आदेश जारी किया है कि बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को हर माह की 3 तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए। अगर संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिला तो अफसरों को भी वेतन नहीं मिलेगा। इस आदेश का असर जुलाई माह में देखने को मिला। मध्यांचल डिस्कॉम के कुछ जोन में संविदा कर्मियों को जून माह का वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह यह है कि पोर्टल पर कर्मचारियों की अटेंडेंस का सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे में जब संविदा कर्मचारियों का वेतन नहीं जारी हुआ तो शक्ति भवन के निर्देश पर मध्यांचल निगम के सभी अभियंताओं व कर्मियों का वेतन रोक दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल