लखनऊ: अब बिजली कर्मियों को लखनऊ में भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन बिजली कर्मियों को जल्द ही यह सुविधा देगा। कर्मियों को यह सुविधा देने के लिए लखनऊ के अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए नीति और कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी पारेषण निगम के निदेशक वित्त को सौंपी गई है।
अभी तक बिजली कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा सिर्फ नोएडा व गाजियाबाद के ही कुछ अस्पतालों में है। इन दोनों जिलों के अस्पतालों में कैशलेस इलाज के लिए गंभीर रोगों से पीड़ित कर्मचारी जाते हैं। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि कॉरपोरेशन बिजली कर्मियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस क्रम में अब बिजली कर्मियों को लखनऊ में भी कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराए जाने का निर्णय लिया है।
यूपीपीसीएल चेयरमैन ने कहा कि कर्मियों के आमेलन में कोई कमी होगी तो उसे ठीक किया जाएगा। राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए सरकार रिफार्म कर रही है। इसमें बिजली कर्मियों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। किसी भी कर्मी के सेवा लाभ में कोई कमी नहीं होगी। कर्मियों को पदोन्नति और सेवा शर्तों का लाभ समय से मिलेगा। प्रबंधन कार्मिकों के हितों के साथ अब भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कर्मियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सरकार बड़े सुधार का प्रयास कर रही है।
दक्षिणांचल व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम अन्य डिस्कॉम के मुकाबले काफी पीछे चल रहे हैं। सुधार के लिए इन दोनों डिस्कॉम के रिफार्म की तत्काल जरूरत है। यहां पर कर्मचारियों को बेहतर सुविधाओं के साथ आगे बढ़ने के भी अवसर मिलेंगे। चेयरमैन ने अपील की कि कार्मिक विद्युत आपूर्ति में बाधा जैसा कोई काम न करें। बिजली आपूर्ति में रूकावट अथवा फाल्ट को सही न करने पर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल