UP Weather Update: लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में तूफानी मौसम, आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश
खबर सार :-
UP Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। लखनऊ, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत लगभग 20 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में 26 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।
खबर विस्तार : -
UP Weather Update: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में सुबह 9 से 10 बजे के बीच घने बादलों ने अचानक सूरज को ढक लिया, जिससे सड़कों पर दिन में ही अंधेरा छा गया और गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ी। इसके तुरंत बाद तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
UP Weather Update: उन्नाव-चित्रकूट और इटावा में गिरे ओले
दरअसल एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यूपी का मौसम तूफानी हो गया है। मंगलवार सुबह लखनऊ, कानपुर, औरैया और जालौन समेत कई ज़िलों में 40-60 किमी/घंटे की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस बीच, उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में आधे घंटे तक ओले गिरे, जिससे सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। यह बदलाव 4 फरवरी तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा, मुरादाबाद और झांसी समेत 10 ज़िलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 26 जिलों में बारिश और 29 जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
कृषि विशेषज्ञों की माने तो बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए खतरनाक है। तेज़ हवाओं के कारण खेतों में फसलें गिर गई हैं, जिससे गेहूं के दाने हल्के हो सकते हैं और उत्पादन में 20% तक की कमी आ सकती है। जबकि खेतों में पानी भरने से सरसों की फलियों को नुकसान हो रहा है। सब्ज़ियां उगाने वाले किसानों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फिलहाल सिंचाई रोक दें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत प्रभावित होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका दिखने लगा है। यूपी के कई जिलों में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश के बाद अब दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रही। इससे जन-जीवन पर असर पड़ा। मंगलवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29