UP Weather: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। लखनऊ, कानपुर, बहराइच, हरदोई और सीतापुर समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। राजधानी लखनऊ में गुरुवार लखनऊ में सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए और गरज के साथ तेज बारिश (Rain) हुई। इतना ही नहीं, काले बादलों के कारण दिन में भी अंधेरा छा गया जिससे सड़कों से गुजर रहे वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। बारिश से एक जहां प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली तो वहीं ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारों का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक बुधवार देर शाम तक पूरे यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर सप्ताह की शुरुआत से ही दिखने लगा था जब हवा का रुख पश्चिमी से पूर्वी हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कई जिलों में एक-दो बार बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद शुक्रवार को और बारिश के संकेत हैं।
इससे पहले बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बहराइच और संत कबीर नगर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। बहराइच में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बहराइच में बड़े आकार के ओले गिरे जिससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश से एक जहां प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली तो वहीं बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं बारिश और आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली गुम होने की खबर है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश, ओलावृष्टि, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई