लखनऊ : परिवहन विभाग के 77 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने के लिए जल्द ही नए सेवा प्रदाता का चयन किया जाएगा। टेंडर की फाइनेंसियल बिड खोलने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस बार नए फार्मूले से सेवा प्रदाता का चयन किया जाएगा। परिवहन विभाग के 77 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में डीएल बनाने के लिए तीन सेवा प्रदाता का चयन किया जाएगा। इसके लिए 25-25 और 27 का फार्मूला अपनाया गया है।
यानि दो सेवा प्रदाता को 25-25 जनपद और एक सेवा प्रदाता को 27 जनपद मिलेगा। लखनऊ और वाराणसी जनपद में आम पब्लिक की सहूलियत के लिए एक-एक पटल अलग से बनाया गया है। इन दोनों पटलों को जोड़कर ही प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों की संख्या 77 है। डीएल टेंडर की टेक्निकल बिड में 6 बिडर को सफल पाया गया है। वहीं, टेंडर की टेक्निकल बिड में जो बिडर सफल नहीं पाए गए हैं, उनके सफल न होने की वजह विभागीय कमेटी बताएगी।
जिसके बाद सफल न होने वालों की आपत्तियां ली जाएंगी। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद फाइनेंसियल बिड ओपेन की जाएगी। सबसे कम रेट डालने वाले तीन बिडर का चयन किया जाएगा। यानि एल-1, एल-2 और एल-3 का चयन किया जाएगा। चयनित सेवा प्रदाताओं को किस फार्मूले पर कौन से जनपद के डीएल बनाने का काम दिया जाएगा, यह आगे तय होगा।
गौरतलब है कि नए सेवा प्रदाता के चयन की प्रक्रिया बीते कई महीने से चल रही है। वहीं, वर्तमान में डीएल बनाने का काम कर रही स्मार्ट चिप प्रा. लि. के टेंडर की अवधि बीते 28 फरवरी को ही समाप्त हो गई है। नए सेवा प्रदाता का चयन न होने के चलते ही उक्त कम्पनी की टेंडर अवधि बढ़ाई जा रही है। हालांकि, अभी नए सेवा प्रदाता के चयन में कुछ माह और लगेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार