Pollution Certificate : महानगर में ज्यादातर खुले हुए वाहन प्रदूषण केंद्र नियमों की धज्जियां उड़ते हुए कार्य कर रहे हैं। ज्यादातर केंद्र अपने यहां बिना बुलाए ही वाहन की जांच करके प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी कर रहे हैं। इन शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त ने नगर में संचालित सभी वाहन प्रदूषण क्रेंद्र की जांच करने के आदेश दिए हैं। एआरटीओ डॉक्टर सुजीत सिंह ने इसी क्रम में संभागीय निरीक्षक संजय सिंह को जिले में स्थित सभी 53 वाहन प्रदूषण केंद्रों की जांच के लिए निर्देशित किया है। महानगर के ज्यादातर वाहन प्रदूषण केंद्रों में जमकर फर्जीवाडा चल रहा है।
वाहनों को बिना जांच के ही प्रदूषण सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। प्रदूषण सेंटरो पर प्रदूषण मापने के लिए मशीन तक नहीं है। वह इसके बिना भी सर्टिफिकेट धड़ले से जारी कर रहे हैं। वह अपने सेंटर पर गाड़ी आए बिना मोबाइल में उसकी नंबर प्लेट की फोटो देखकर ही प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी कर देते हैं। प्रदूषण केंद्र वाले ग्राहकों से कहते हैं कि आप मोबाइल पर अपने वाहन की पीछे की नंबर प्लेट की फोटो भेज दें। प्रदूषण केंद्र वाले उस फोटो को कंप्यूटर पर लेकर बाकायदा एडिट कर उसके बेस पर नया प्रदूषण सर्टिफिकेट ग्राहक को मोबाइल पर ही भेज देते हैं। जब इस तरह की शिकायत विभाग तक पहुंची तो विभाग ने कड़े कदम उठाते हुए नगर में संचालित सभी वाहन प्रदूषण केंद्रों को बाकायदा निरीक्षण कर एवं उनमें उपलब्ध मशीनों को सत्यापित करने के निर्देश दिए।
इस तरह चल रहे खेल पर रोक लगाने के लिए परिवहन आयुक्त ने अपने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। नगर में संचालित सभी वाहन प्रदूषण केंद्रों की सघन जांच की जाए और इनमें आवश्यक मशीनों का सत्यापन करके इस फर्जीवाड़े को रोका जाए। सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन ने अपने अधीनस्थ निरीक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रदूषण केंद्र पर जाकर बिंदुवार सघन चेकिंग की जाए और पूरे सिस्टम का सत्यापन करके रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह जांच 7 दिन में पूरी की जाएगी और जहां पर भी खामियां मिलेगी उसको नियमों अनुसार दंडित भी किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल