लखनऊ: यूपी में लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलों, रिंग रोड और बाईपास का जाल बिछाया जाएगा। इनके निर्माण पर लोक निर्माण विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 6124 करोड़ रुपए का बजट खर्च करेगा। सीएम योगी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की ओर से यह खाका खींचा गया है। रिंग रोड, बाईपास, फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। इन परियोजनाओं के धरातल पर आने के बाद रोड कनेक्टिीविटी और यातायात का प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से राज्य में कई औद्योगिक पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद माल वाहनों की आवाजाही तेज होगी। ऐसे में माल वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोड कनेक्टिीविटी में सुधार करना आवश्यक हो गया है। वहीं, राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिहाज से भी यह अहम है। सीएम योगी के निर्देशन में सरकार लगातार राज्य में रोड कनेक्टिीविटी को बढ़ाने के साथ यातायात सुविधाओं को भी बढ़ा रही है।
नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे और स्टेट हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। शहर के भीतर भी लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रिंग रोड और बाईपास का निर्माण किया जा रहा है, ताकि वाहनों को शहर के बाहर ही बाहर भेजा जा सके। शहरों में ट्रैफिक के भारी दबाव को समाप्त करने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई गई है।
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 62 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष जिन परियोजनाओं पर काम करना प्रस्तावित है उनमें एक लाख से अधिक आबादी वाली नगर पालिका परिषदों को प्राथमिकता पर रखा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल