UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के चुनिंदा परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान विशेष समर कैंप (summer camps) आयोजित करने जा रही है। यह पहल 20 मई से 15 जून तक चलेगी, जिसका उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी रचनात्मक और प्रेरणादायी अनुभव प्रदान करना है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इन समर कैंप में योग, खेल, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस पहल से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और संचार कौशल को बढ़ावा मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित यह पहल सरकार के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत बचपन से ही बच्चों में जीवन कौशल विकसित किया जाए और उन्हें आत्मनिर्भर और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाया जाए।
सीएम योगी के निर्देशानुसार, ये समर कैंप प्रतिदिन सुबह डेढ़ घंटे के लिए आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बुनियादी शिक्षा, फिटनेस के साथ मनोरंजन का भी समावेश होगा। प्रशिक्षित शिक्षकों, शिक्षामित्रों और स्वयंसेवकों की देखरेख में कैंप का संचालन किया जाएगा। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठन और स्नातक छात्र भी भाग लेंगे, ताकि बच्चों को सहयोगी और उत्साहवर्धक माहौल मिल सके। सरकार ने बच्चों के पोषण का भी पूरा ध्यान रखा है।
कैंप में बच्चों को गुड़ की चक्की, बाजरा और रामदाना के लड्डू और गुड़-चना जैसे पौष्टिक नाश्ते दिए जाएंगे, ताकि वे ऊर्जावान रहें और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। इन समर कैंपों के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों को उपयोगी और सीखने के अनुभव में बदलना है। इसके साथ ही बच्चों के कौशल विकास और व्यक्तिगत प्रगति को बढ़ावा देना है।
पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 120वें एपिसोड में बच्चों को उनकी आगामी गर्मियों की छुट्टियों में रचनात्मक और उत्पादक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सरकार के उन प्रयासों पर भी प्रकाश डाला, जिनके माध्यम से सीखने के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गर्मी के दिन लंबे होते हैं, जिससे बच्चों को कई तरह की एक्टिविटी करने का भरपूर समय मिलता है। यह समय नए शौक अपनाने और अपनी क्षमताओं को और विकसित करने का है। आज ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04