Terrorist Arrest: उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वे दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहे थे। इन आतंकियों का संबंध आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से था। गिरफ्तारी से दिल्ली में दिवाली के दौरान होने वाले संभावित बड़े धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एलआर कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संदिग्ध आतंकी अदनान खान को 18 अक्टूबर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे संदिग्ध मोहम्मद अदनान को 16 अक्टूबर को दिल्ली के सादिक नगर से पकड़ा गया। दोनों संदिग्ध आतंकवादी आईएसआईएस के प्रचारक विडियो से प्रेरित थे और दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में हमले की योजना बना रहे थे।
अदनान खान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज थे। 2024 में उसे वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के आदेश देने वाले न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 25 सितंबर को जमानत मिलने के बाद वह फिर से कट्टरपंथी गतिविधियों में लिप्त हो गया। अदनान खान का परिवार एटा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, लेकिन 2023 में उनका स्थानांतरण दिल्ली हो गया था। फिलहाल दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार