लखनऊ : दक्षिणांचल और पूर्वांचल के 42 जनपदों के निजीकरण के मामले में आरक्षण को लेकर नया पेंच फंसता नजर आ रहा है। पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन इसे लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में है। दलित व पिछड़ा वर्ग संगठन पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में बीते 9 जुलाई को केस्को और 11 जुलाई को पूर्वांचल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में 15 जुलाई को शाम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में एक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन में दक्षिणांचल और पूर्वांचल के निजीकरण के बाद समाप्त होने जा रहे 16,000 आरक्षित पदों को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भी इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्थन दिया है। पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 1934 में कहा था कि बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं हमेशा सरकारी क्षेत्र में रहनी चाहिए। पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन बाबा साहेब की विचारधारा से जुड़कर इस लड़ाई को निश्चित रूप से आगे बढ़ाएगा।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, सचिव मनोज सोनकर ने अपने बयान में कहा कि 15 जुलाई को आगरा में होने वाले आरक्षण बचाओ प्रतिनिधि सम्मेलन में बहुत महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिसके बाद 16,000 आरक्षण पदों को बचाने के लिए एक बड़े जन आंदोलन की घोषणा की जाएगी। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश ने भी पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो इस अभियान में उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभाग एक साझा रणनीति के तहत आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। अब किसी भी हालत में चुप नहीं बैठ सकते। पहले प्रमोशन में आरक्षण छीना गया और अब आरक्षण भी छीना जा रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03