लखनऊ : अब गाड़ी मालिकों को निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग भारी पड़ेगा। निजी वाहन स्वामियों को सवारी ढ़ोना महंगा पड़ेगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। सवारी ढ़ोते पाए जाने वाले निजी वाहनों से परिवहन विभाग कॉमर्शियल टैक्स वसूलेगा। साथ ही निजी वाहनों को प्राइवेट से कॉमर्शियल में कन्वर्ट कराना होगा।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह के डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद राजधानी में 38 निजी वाहनों को सवारी ढ़ोते पकड़ा गया है। इनमें से दो निजी वाहनों को कॉमर्शियल में कन्वर्ट भी कराया गया। अन्य वाहनों के कॉमर्शिलय में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले निजी वाहनों को सवारी ढ़ोते पकड़े जाने पर वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला जाता था और आगे ऐसा न करने का माफीनामा लेकर छोड़ दिया जाता था।
हालांकि अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने इस ढ़ील को समाप्त कर दिया है। निजी वाहन अब सवारी ढ़ोते पकड़े गए तो वाहन खरीदने की तारीख से अब तक का कॉमर्शियल वाहन का टैक्स वसूला जाएगा। इसके साथ ही निजी वाहन को कॉमर्शियल में भी कन्वर्ट कराना अनिवार्य किया गया है। राज्य में निजी वाहनों का बड़े पैमाने पर कॉमर्शियल उपयोग हो रहा है। इसकी शिकायतें भी लगातार उच्चाधिकारियों तक पहुंचती रहती हैं। हालांकि, निजी वाहनों के खिलाफ इस स्तर की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई थी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जून माह में ही अब तक 1474 निजी गाड़ियां पकड़ी हैं। इनमें करीब 90 निजी गाड़ियों का कन्वर्जन कॉमर्शियल में कराया जा चुका है।
राजधानी में 15 वर्ष पुराने वाहनों के पंजीयन निरस्त में समस्या आ रही है। इस समस्या को लेकर लखनऊ आटो ओनर्स-चालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान ऑटो स्वामियों को आ रही समस्याओं से परिवहन आयुक्त को अवगत कराया और ज्ञापन भी सौंपा।
एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर पहलवान ने बताया कि 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वाहनों का पंजीयन निरस्त नहीं हो पा रहा है। पंजीयन निरस्त करने में वाहन साफ्टवेयर पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और बैंक की एनओसी मांगी जा रही है। इसके चलते करीब एक महीने से पंजीयन निरस्त का काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। इस समस्या को लेकर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह ने एनआईसी के अफसरों से पंजीयन निरस्त होने में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई