Gayatri Parivar: लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आज एक विशिष्ट अवसर पर गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार को यह साहित्य ट्रस्ट के मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी उमानन्द शर्मा की उपस्थिति में, गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्ता रेनू श्रीवास्तव के माध्यम से सौंपा गया।
भेंट किए गए इस साहित्य में कुल 79 खण्ड सम्मिलित हैं, जिनमें व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की विचारशील दृष्टि से पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने जीवन के विविध पहलुओं पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया है। यह साहित्य विशेष रूप से आत्मबल, नैतिकता और कर्तव्यपरायणता को जीवन का आधार मानते हुए लिखा गया है, जो किसी भी पुलिसकर्मी के लिए न केवल प्रेरणादायक है बल्कि मानसिक दृढ़ता का स्रोत भी बन सकता है। गायत्री परिवार द्वारा यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव को कम करने, आंतरिक शांति और स्थिरता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘अखण्ड ज्योति’ पत्रिका (हिंदी और अंग्रेज़ी) की प्रतियाँ भी वितरित की गईं, जिससे वे इस विचार-धारा से सीधे जुड़ सकें।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रशान्त कुमार ने गायत्री ज्ञान मंदिर के ‘ज्ञान यज्ञ अभियान’ की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि यह साहित्य पुलिस बल के लिए एक आत्मिक संबल सिद्ध हो सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस तरह के आध्यात्मिक और नैतिक साहित्य का अनुशीलन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनोबल को सशक्त करेगा और उन्हें अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने में सहायता मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई