बांदाः लगातार कोर्ट से गैरहाजिर रहने के मामले में जांच के बाद पता चला कि जिस सिपाही का मुकदमा लम्बित है। उसने पहले ही खुद को दोषमुक्त कर लिया है। जी! हाँ बिल्कुल सही पढ़ा आपने! जनपद में भ्रष्टाचार अधिनियम, घर में घुसकर मारपीट, डकैती जैसी गंभीर धाराओं का मुल्जिम सिपाही इतना शातिर निकला कि कोर्ट के फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को निर्दोष साबित कर दिया। इतना ही नहीं विभाग को ये दस्तावेज सौंपकर नौकरी पर बहाल हुआ और कुछ समय बाद प्रमोशन भी पा लिया। इधर हाजिर न होने पर कोर्ट की ओर से छानबीन की गई तो मामला खुल गया। इस समय लखीमपुर खीरी में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात सिपाही के खिलाफ एसपी ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
घटनाक्रम की शुरुआत वर्ष 2005 से शुरू होती है । तब कोतवाली नरैनी में तैनात रहे सिपाही भाई लाल पर भ्रष्टाचार अधिनियम सहित घर में घुसकर डकैती, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचक ने सिपाही के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमा ट्रायल पर रहा। इस दौरान शातिर सिपाही तिकड़म भिड़ाकर मुकदमे की तारीखें बढ़वाता रहा।
इसी दौरान शातिर सिपाही भाईलाल ने अदालत के कूटरचित दस्तावेज बनवाए, जिसमें उसे दोषमुक्त किया गया था। ये दस्तावेज उसने 28 जून 2016 को विभाग को सौंपे। इस आधार पर उसका निलंबन रद्द हो गया। नौकरी बहाल हो गई और वह कई साल तक नौकरी करता रहा। इस बीच मुख्य आरक्षी पद पर प्रमोशन भी पा गया। इधर तारीखों पर कोर्ट में पेश न होने के कारण न्यायालय ने 12 जून 2024 को इस केस की प्रगति आख्या मांगी तो पूरा मामला खुल गया। जांच में स्पष्ट हो गया कि मुख्य आरक्षी ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे खुद को दोषमुक्त बताने वाला निर्णय विभाग को दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मुख्य आरक्षी भाई लाल के ऊपर कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक भाई लाल इस समय लखीमपुर खीरी जनपद में तैनात है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरक्षी ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर अपने को दोषमुक्त करा लिया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुमराह करना, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल