PAC Museum Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है। प्रदेश की कुल 33 PAC (प्रांतीय आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी) वाहिनियों में से 27 में अब तक संग्रहालयों की स्थापना की जा चुकी है। ये संग्रहालय पुलिस विभाग के गौरवशाली इतिहास को सहेजते हुए आम लोगों के लिए प्रेरणा और जागरूकता का केंद्र भी बनेंगे।
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में यह पहल उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इनडोर जिमनेजियम, आउटडोर स्टेडियम और संग्रहालयों का निर्माण शामिल है।
इन संग्रहालयों में उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास से जुड़ी स्मृतियाँ, समय-समय पर वर्दी में हुए बदलाव, प्रयोग में लाए गए हथियार, विशेष अभियानों में प्रयुक्त उपकरण और शहीद पुलिसकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों के चित्रों को संरक्षित किया गया है। इन संग्रहालयों को आम नागरिक भी जाकर देख सकते हैं, जिससे पुलिस-जनसंपर्क को भी एक नई दिशा मिलेगी।
पुलिस महानिदेशक ने निर्देशित किया है कि भविष्य में सभी PAC वाहिनियों, पुलिस इकाइयों, प्रशिक्षण केंद्रों और हाल ही में प्रस्तावित 7 नई पुलिस लाइंस में भी संग्रहालय, स्टेडियम और जिम हाल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन स्थलों पर परेड ग्राउंड एवं अन्य संरचनाएं भी भूमि की उपलब्धता के अनुसार तैयार की जाएंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत