लखनऊ : दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन (छोटी लाइन) समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर, बस्ती, छपरा, सीवान और वाराणसी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गोरखपुर और छपरा स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिनमें पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शामिल है।
गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और छपरा स्टेशनों पर निगरानी के लिए मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के अतिरिक्त जवानों को रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों, सीढ़ियों और फुट ओवरब्रिज पर संयुक्त रूप से तैनात किया गया है। स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिसमें सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म शामिल हैं। जोनल मुख्यालय और लखनऊ रेल मंडल में वॉर रूम स्थापित किए गए हैं, जहाँ 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04