लखनऊः उत्तर प्रदेश की न्यायपालिका में बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक झटके में राज्य के 42 जिलों में तैनात जिला जजों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मथुरा, कौशांबी और संभल जैसे महत्वपूर्ण जिलों के जज भी बदले गए हैं। अलीगढ़ के जिला जज संजीव कुमार को प्रयागराज का जिला जज नियुक्त किया गया है, जबकि प्रयागराज में कार्यरत संतोष राय को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। इसी प्रकार, गाजियाबाद को नया जिला जज मिला है कृ मथुरा के आशीष गर्ग अब वहां न्यायिक जिम्मेदारी संभालेंगे। हाथरस में अब विनय कुमार, देवरिया में राममिलन सिंह और मथुरा में शामली के विकास कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
कौशांबी में जयप्रकाश यादव को भेजा गया है जबकि अलीगढ़ के लिए अनुपम कुमार की नियुक्ति हुई है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद जैसे प्रमुख न्यायिक जिलों में व्यापक बदलाव हुए हैं। कानपुर नगर के प्रदीप कुमार सिंह को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में भेजा गया है। वहीं गाजियाबाद, बदायूं, बहराइच, झांसी, बिजनौर, हापुड़, गोंडा, गोरखपुर जैसे जिलों में भी नए जिला जज भेजे गए हैं।
इस तबादले सूची में कुछ महिला जजों को भी प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रतिमा श्रीवास्तव को बाराबंकी का जिला जज, और डॉ. विदुषी सिंह को महोबा का जिला जज बनाया गया है। नोएडा, पीलीभीत, बलरामपुर और अमरोहा के जिलों में भी नए जजों की तैनाती की गई है। इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य न्यायिक प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाना और विभिन्न जिलों में न्याय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार