लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में सात जिलों के पुलिस कप्तानों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि पिछले 48 घंटों में कुल 58 अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं, जिसमें 33 आईएएस और 15 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस कदम को योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस तबादले में सबसे चर्चित नाम आईपीएस सुधा सिंह का है, जिन्हें झांसी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की जिम्मेदारी से हटाकर डीआईजी रेलवे, लखनऊ बनाया गया है। सुधा सिंह ने झांसी में अपने कार्यकाल के दौरान कई उल्लेखनीय कदम उठाए, जिसमें अपराध नियंत्रण और पुलिस सुधार शामिल थे। उनकी नई भूमिका में रेलवे सुरक्षा और प्रशासन को और मजबूत करने की उम्मीद है। इसके अलावा, प्रबल प्रताप सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) महोबा नियुक्त किया गया है। वहीं, बीबीजीटीएस मूर्ति, जो पहले कानपुर देहात के एसपी थे, अब एसएसपी झांसी की कमान संभालेंगे।
अरविंद मिश्रा का यूपी पावर कॉर्पाेरेशन, लखनऊ से एसपी कानपुर देहात तो अंकुर अग्रवाल को बांदा से एसपी सीतापुर के रूप में तबादला कर दिया गया। वहीं पलाश बंसल को महोबा से एसपी बांदा बनाया गया है। अभिषेक यादव को रेलवे, प्रयागराज तबादला कर पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आरती सिंह को कानपुर कमिश्नरेट से फतेहगढ़ का एसपी बनाकर भेजा गया है। तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूजा यादव को पीएसी की 45वीं वाहिनी अलीगढ़ का सेनानायक बनाया गया है, जबकि चक्रेश मिश्रा को सीतापुर से हटाकर एसपी एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक प्रियदर्शी अब गाजियाबाद कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के रूप में कार्य करेंगे। रेलवे प्रशासन में भी बदलाव देखने को मिले हैं। प्रशांत वर्मा को रेलवे, लखनऊ से हटाकर एसपी रेलवे, प्रयागराज बनाया गया है, जबकि रोहित मिश्रा अब एसपी रेलवे, लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मंगलवार को 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 15 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती ने यूपी प्रशासन में हलचल मचा दी है। पिछले एक हफ्ते में कुल 58 अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं, जो योगी सरकार की तेजी से काम करने की शैली को दर्शाता है। यह तबादले न केवल प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि सही समय पर सही अधिकारी सही जगह पर तैनात हों।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई