UP IAS-PCS Transfer : सूबे की सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण कर दिए गए। इस फेरबदल में चार जिलों, हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत, के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।
बलिया के वर्तमान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम (नगरीय) नियुक्त किया गया है।
महराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का डीएम की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक कुमार, जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (वित्त, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा) हैं, को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार को सीईओ, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद और नगर आयुक्त अयोध्या बनाया गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर मृणाली अविनाश जोशी अब सीडीओ सिद्धार्थनगर के पद पर अपनी सेवाएं देंगी।
ज्ञानेंद्र सिंह, जो जल निगम नगरीय के संयुक्त प्रबंध निदेशक थे, को पीलीभीत का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
पीलीभीत के मौजूदा डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है।
अपूर्वा दुबे, जो अलीगढ़ विप्रा की उपाध्यक्ष थीं, अब सूडा की निदेशक होंगी।
कुलदीप मीणा, बुलंदशहर के सीडीओ को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विप्रा बनाया गया है।
निशा, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा, अब सीडीओ बुलंदशहर होंगी।
प्रेरणा शर्मा, निदेशक सूडा, को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविंद्र कुमार प्रथम को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक को विशेष सचिव, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
इस फेरबदल को 2025 की शासन-नीति और प्रशासनिक दक्षता को बेहतर बनाने की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह कदम न केवल प्रशासनिक जवाबदेही को बढ़ाएगा, बल्कि जिलों में विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी नई गति लेकर आएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई