लखनऊ: डिजिटल क्रांति की दिशा में योगी आदित्यनाथ सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने पुराने राजस्व अभिलेखों और लेखपत्रों को लंबे समय तक सुरक्षित करने के लिए डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। वर्ष 1990 से पूर्व सभी राजस्व अभिलेखों को डिजिटल तौर पर संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए संस्था का चयन जल्द किया जाएगा। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग क्रमवार पुराने अभिलेखों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर रहा है।
विभाग की ओर सीएम के समक्ष प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 तक वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2017 तक के अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, वर्ष 1990 से वर्ष 2001 तक के अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन के लिए यूपीडीईएससीओ की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी है। वहीं, तीसरे चरण में वर्ष 1990 से पहले के अभिलेखों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन से राजस्व से जुड़े दस्तावेजों तक पहुंच आसान हो जाएगी। स्कैनिंग के बाद अभिलेखों की हार्डकॉपी को केंद्रीय रिकॉर्ड रूम में शिफ्ट किया जाएगा।
इससे उपनिबंधक कार्यालयों में पुरानी फाइलों के अंबार लगने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही उपनिबंधक कार्यालयों में पर्याप्त जगह की उपलब्धता होगी और अभिलेखों की लंबे समय तक सुरक्षा हो सकेगी। सीएम योगी की डिजिटल गवर्नेंस की यह पहल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बना रही है और इसका सीधा लाभ आम लोगों को भी मिलेगा। आम जनता को डिजिटल अभिलेखों के जरिए जानकारी प्राप्त करना आसान होगा। पुराने दस्तावेजों को खोजने में लगने वाला समय और संसाधन भी बचेगा। प्रदेश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत