लखनऊ : यूपी पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने यूपीपीसीएल प्रबंधन पर अवकाश के दिन भीषण गर्मी में बड़े पैमाने पर तबादले कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेपटरी करने का आरोप लगाया है। ऊर्जा प्रबंधन के इस कृत्य को निंदनीय बताया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि सभी बिजली कम्पनियों में स्थानांतरण को लेकर पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में बनी कमेटी भी वर्तमान में काम कर रही है।
इसके बाद भी प्रबंधन ने थोक के भाव स्थानांतरण आदेश जारी किए। स्थानांतरण आदेश के साथ प्रबंधन का यह संदेश कि तत्काल सभी कार्य मुक्त किया जाए, यह और भी निंदनीय कृत्य है। अवकाश के दिन कार्य मुक्त किए जाने से बड़े स्तर पर विद्युत व्यवधान की भी आशंका है। बावजूद इसके यूपीपीसीएल प्रबंधन ऐसी कार्यवाही में जुटा हुआ है। प्रदेश सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए उचित कदम उठाना चाहिए। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने यूपी सरकार से ऊर्जा क्षेत्र में हुए स्थानांतरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि अधिकतर तबादले स्थानांतरण पॉलिसी के विपरीत किए जा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर, अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार, संयुक्त सचिव आरके राव ने कहा कि पूर्व में यूपीपीसीएल में यह नियम लागू था कि गर्मी के समय स्थानांतरण न किया जाए। जब पूरे प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, उस समय सैकड़ों की संख्या में स्थानांतरण कर दिए गए। इस प्रकार की कार्रवाई से यह प्रतीत हो रहा है कि बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार कर निजीकरण का माहौल बनाया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल