लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश के मौसम में बड़े पैमाने पर सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचक निधि ) के तहत बजट आवंटित किया जाता है। वर्तमान व्यवस्था में प्रमुख जनपद मार्गों (एमडीआर) के क्षतिग्रस्त होने पर इनकी मरम्मत के लिए एक लाख एक लाख रुपये प्रति किमी के रेट से बजट आवंटित किया जाता था।
अब इस बजट में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई गुना वृद्धि कर दी है। बाढ़ या अन्य किसी आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए निर्धारित दरों से 64 गुना अधिक बजट आवंटित किया जाएगा। प्रमुख जनपद मार्गों के क्षतिग्रस्त होने पर उनके पुनर्निर्माण के लिए पहले जो धनराशि एक लाख रुपये प्रति किमी के हिसाब से मिलती थी, उसे बढ़ाकर अब 64 लाख रुपये कर दिया गया है। सड़क मार्ग 70 प्रतिशत क्षतिग्रस्त होने की दशा में अब 64 लाख रुपये प्रति किमी के रेट से बजट आवंटित होगा।
इसी प्रकार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त होने पर 32 लाख रुपये प्रति किमी के रेट से बजट आवंटन किया जाएगा। नई व्यवस्था से यह माना जा रहा है कि अब पहले की तुलना में इस मद में मरम्मत के लिए अधिक प्रस्ताव आएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अफसरों के मुताबिक, इससे पूर्व इस मद में कम धनराशि मिलने से कोई विभाग बजट लेने के लिए बड़ी मुश्किल से आवेदन करता था। हालांकि, अब धनराशि बढ़ाए जाने से इस मद में अधिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
वहीं, 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति किमी मिलने वाले 60 हजार रुपये के बजट को बढ़ाकर 36.75 लाख रुपये, 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत के लिए बजट 18.25 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य जनपद मार्गों (ओडीआर) के लिए 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त होने पर बजट 54.5 लाख रुपये और 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त होने पर पुनर्निर्माण का बजट 26.75 लाख रुपये प्रति किमी कर दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल