UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी लगातार सतर्क हैं। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश में आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। लखनऊ के कमिश्नर रहे एसबी शिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रहे सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है।
इसके अलावा आरके स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर के पद पर तैनात थे। वहीं आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर बनाया गया है। उनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ की जिम्मेदारी थी। जबकि सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है।
गौरतलब है कि यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यानाथ योगी लगातार सक्रिय हैं। पिछले दिनों उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही थी। सीएम ने बताया था कि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक श्रावण का पवित्र महीना रहेगा, इस दौरान पारंपरिक कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इसी अवधि में 27 जून से 08 जुलाई तक जगन्नाथ रथ यात्रा और 27 जून से 06/07 जुलाई तक मोहर्रम संभावित है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक रहेगी।
सीएम ने कहा था कि यह यात्रा आस्था, अनुशासन और उल्लास का प्रतीक है। उत्तराखंड की सीमा से लगे जिलों मेरठ, बरेली, अयोध्या, गाजियाबाद, प्रयागराज, बाराबंकी, बस्ती और काशी जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। अंतरराज्यीय समन्वय लगातार बना रहना चाहिए। यात्रा मार्ग पर डीजे, ढोल-नगाड़े व संगीत की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। कान फाड़ने वाली ध्वनि, भड़काऊ नारे व परंपरा के विपरीत मार्ग परिवर्तन किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन व धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक प्रयोग सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्व हैं, जिन पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल