लखनऊ : किसान अब कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पाने के लिए खुद आवेदन कर सकेंगे। कृषि विभाग की ओर सम्बंधित योजनाओं के संचालन के लिए इस प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। इस सम्बंध में शासनादेश जारी किया गया है। अनुदान पाने के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयनित किए जाएंगे। ऐसे कृषि यंत्र जिनके अनुदान की राशि 10,001 रुपये से लेकर एक लाख रुपए तक है, उनके लिए 2500 रुपये और ऐसे कृषि यंत्र जिनकी अनुदान राशि एक लाख रुपये से ज्यादा है, उनके लिए 5,000 रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।
इसके तहत 10 हजार रुपये तक के अनुदान वाले यंत्रों-उपकरणों के लिए आवेदक कृषि विभाग के पोर्टल पर खुद बुकिंग कर 10 दिन के भीतर बिल अपलोड करेगा। 10 दिन के भीतर बिल अपलोड न किए जाने पर बुकिंग निरस्त हो जाएगी। विभागीय पोर्टल पर दो सप्ताह तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के समय किसान को जमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। अनुदान के लिए चयनित होने वाले लाभार्थी की जमानत धनराशि अधिकतम छह माह में वापस कर दी जाएगी।
तय लक्ष्य से ज्यादा आवेदन होने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कार्यकारी समिति के सामने विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। लाभार्थी के चयन के सम्बंध में तत्काल पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा। सभी प्रकार के कृषि यंत्रों, कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग और ई-लॉटरी व्यवस्था में आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल पर पहले से उपलब्ध मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है।
10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्र, उपकरणों, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग, फार्म मशीनरी बैंक, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम के सम्बंध में चयन ई-लॉटरी के जरिए होगा। कृषि यंत्रों, उपकरणों की खरीद का सत्यापन जनपदीय उप कृषि निदेशक द्वारा नामित अधिकारी-कर्मचारी के जरिए कराई जाएगी। इस श्रेणी के यंत्रों, उपकरणों के बुकिंग की सुविधा जनपदों में आयोजित होने वाले किसान मेले, गोष्ठियों में भी होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई