लखनऊ : यूपी में स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। ज़्यादातर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर तेज़ चलने और लोड जंपिंग की शिकायत है। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन कुल लगे स्मार्ट मीटरों में से पांच प्रतिशत पर चेक मीटर लगाने का दावा कर रहा है, लेकिन उपभोक्ता परिषद का कहना है कि मानकों के अनुसार चेक मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं। परिषद अध्यक्ष ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उपभोक्ता परिषद के अनुसार प्रदेश में अब तक करीब 32.47 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब दो लाख ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं जिनके यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं।
उपभोक्ता पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के स्मार्ट मीटरों के तेज चलने की शिकायत लगातार कर रहे हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा मीटर जंप करने की भी शिकायतें की जा रही हैं। स्मार्ट मीटर लगा रही एजेंसी द्वारा पांच प्रतिशत चेक मीटर लगाए जाने के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इससे मीटरों के सही रनिंग का मिलान नहीं हो पा रहा है। स्मार्ट मीटरों के तेज़ चलने और लोड जंपिंग की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में दो दर्जन से ज़्यादा स्मार्ट मीटरों में लोड जंपिंग की शिकायतें मिली थीं, जिसके चलते सॉफ्टवेयर में बदलाव किए गए। ऐसी ही शिकायतें पूरे प्रदेश से हैं, जिनकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
यूपी में बीते एक अगस्त तक लगाए गए 32.47 लाख स्मार्ट मीटरों में से 31.99 लाख मीटर सिंगल फेज हैं जबकि 42,468 मीटर थ्री फेज के लगाए गए हैं। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि प्रदेश में लगे 1.67 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिलिंग अभी शुरू नहीं हुई है। कई महीनों के बिल एक साथ मिलने से संबंधित उपभोक्ता भी परेशान होंगे। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार के नियमों के अनुसार, पांच प्रतिशत उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे पुराने मीटरों को चेक मीटर के रूप में लगाकर रीडिंग का मिलान किया जाना चाहिए था।
यूपी में लगे 32 लाख से अधिक स्मार्ट मीटरों के मुकाबले चेक मीटर बहुत कम लगे हैं। कुल लगे स्मार्ट मीटर के एवज में चेक मीटरों की संख्या करीब 1.57 लाख होनी चाहिए, लेकिन चेक मीटर लगाने में एजेंसी के साथ विभाग का रवैया भी उदासीन और गैर जिम्मेदाराना है। इस संबंध में पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल का कहना है कि यदि किसी को स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत है तो उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए चेक मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई