लखनऊ: अब यूपी से बिहार जाने वालों और बिहार से यूपी आने वालों का सफर आसान होगी। उप्र परिवहन निगम की बसें बिहार के अधिकांश इलाकों तक जाएंगी। वहीं, बिहार की भी रोडवेज बसें यूपी के कई मार्गों पर संचालित होंगी। इससे यूपी से बिहार तक जाने वाले यात्रियों को सफर में आसानी होगी। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें और बिहार परिवहन निगम की बसें नए मार्गों पर एक दूसरे राज्य में संचालित हो सकेंगी।
इस सम्बंध में यूपी परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बिहार राज्य की ओर से प्रशासक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अतुल कुमार उपस्थित रहे। परिवहन निगम मुख्यालय पर हुई बैठक में यूपी व बिहार राज्य के बीच नए रूटों को जोड़ने, परमिटों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस मौके पर प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता ने कहा कि नए रूटों के जोड़े जाने और बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने से जहां राजस्व में वृद्धि होगी तो वहीं दोनों प्रदेशों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस समझौते हुए परिवहन निगम की बसें बिहार के अधिकांश हिस्सों तक जा सकेंगी।
वर्तमान में यूपी रोडवेज की बसें बिहार के बहुत सीमित मार्गों पर ही आवागमन करती हैं। बैठक में विशेष सचिव सचिव केपी सिंह, प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा, बिहार पथ परिवहन निगम के अतुल कुमार, पवन शांडिल्य व परिवहन निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत