राणासर में 8 मार्च से होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
खबर सार :-
निर्झरा धाम आश्रम में 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य उद्घाटन 8 मार्च से शुरू होगा। 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
उदयपुरवाटी: नीमकाथाना के निकट राणासर गांव के पास स्थित निर्झरा धाम आश्रम में 8 मार्च से 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस महायज्ञ को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और क्षेत्रभर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य अवसर का लाभ उठा सकें।
निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया एवं बजरंग लाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को सराय से निर्झरा धाम आश्रम तक सैकड़ों महिलाओं द्वारा एक ऐतिहासिक और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह विशाल कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा में शामिल होंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।
ग्रामीणों से किया जा रहा संपर्क
आयोजन के दौरान प्रधान कुंड पर नीमकाथाना के समाजसेवी किरोड़ी मल मोदी एवं छगनलाल मोदी विराजमान होंगे। उनके सान्निध्य में यज्ञ की मुख्य आहुतियां दी जाएंगी। साथ ही क्षेत्र के अन्य श्रद्धालु भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञ में भाग लेकर आहुतियां देंगे। बजरंग लाल पटेल ने बताया कि यह महायज्ञ जन-जन के सहयोग से संपन्न होगा, जबकि समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नीमकाथाना के मोदी परिवार द्वारा संभाली जाएगी।
राणासर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जाखड़ ने बताया कि महायज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। समाजसेवी महेंद्र तेतरवाल एवं युवा समाजसेवी राहुल बड़सरा गांवों और ढाणियों में पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में धार्मिक जागरण, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06