उदयपुरवाटीः उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव झडाया नगर निवासी एवं मुंबई प्रवासी डॉ. मंजू नरेंद्र शर्मा, रमेश जांगिड़, राजीव जांगिड़ (इंजीनियर, मुंबई) तथा मनोज, सतीश चाफे, अनीश नायर, विजय बोबेटे, संदेश महादिक, प्रशांत किनी, प्रणय शिंदे, इरशाद अली, सजन चौहान, निलेश जाधव सहित अनेक साथियों के प्रयास से उदयपुरवाटी गोपीनाथ जी के मंदिर तथा खंडेला स्थित ननिहाल क्षेत्र शामगढ़ में स्वर्गीय माताजी सावित्री बंशीधर जांगिड़ की याद में वाटर कूलर स्थापित किया गया है।
गोपीनाथ जी के मंदिर में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम में पुजारी प्रमोद महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद रमेश बंशीधर जांगिड़ ने फीता काटकर वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा हमारे परिवार की परंपरा रही है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने भी जांगिड़ परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पचलंगी–झडाया नगर के इस परिवार द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य हमेशा प्रेरणादायक रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक, विभिन्न स्तरों पर जांगिड़ परिवार लगातार जनसेवा के कार्यों में अग्रसर रहा है।
डॉ. मंजू जांगिड़, रमेश जांगिड़ और राजीव जांगिड़ के सौजन्य से प्रतिवर्ष कई सामाजिक और जनहितकारी कार्य किए जाते रहे हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। वाटर कूलर स्थापना की इस पहल से मंदिर आने वाले भक्तों को विशेषकर गर्मी के दिनों में बड़ी राहत मिलेगी।
उद्घाटन के बाद रमेश जांगिड़ ने गोपीनाथ जी के मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगी। कार्यक्रम में सुमेर सिंह राव, कालूराम माथुर, प्रमोद महाराज, बबलू माथुर, अमित शर्मा सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई