उदयपुरवाटी: निकटवर्ती टोडपुरा में संत शिरोमणि श्री लिखमीदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारका प्रसाद सैनी ने की। एवं विशिष्ट अतिथि पंकज मीणा पूर्व सरपंच टोडपुरा, सुरेश मीणा प्रशासन प्रतिनिधि, श्रीराम ठेकेदार, नगर पालिका अध्यक्ष उदयपुरवाटी रामनिवास सैनी थे। इस अवसर पर मेला कमेटी के हरिराम, कानाराम, रामनिवास, सांवरमल, श्रीराम आड़तियां, ओमप्रकाश, सूरजमल, धन्नाराम गुर्जर, सोहन, रतन, संजय, भोमाराम आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सैनी समाज नवलगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सैनी ने किया। इस भव्य जागरण में गायक अशोक सैनी, छैला विक्की, नृत्यांगना मैना, सजना चौधरी ने एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। इन कलाकारों की कला देख ग्रामीण जनों की भीड़ की तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गूंज उठा। ग्रामीणों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। शनिवार को सुबह से शाम तक श्री लिखमीदास जी महाराज के निमित्त विशाल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मनोहर लाल सैनी गोविंद सैनी द्वारा भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शनिवार को कलाकारों द्वारा भजन, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शुक्रवार व शनिवार को मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने खूब खरीदारी की। तथा बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने झूलों व विभिन्न मिठाइयों का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. श्रवण सैनी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जीटी कॉलेज उदयपुरवाटी के निदेशक डॉ. सहदेव सैनी ने की। मंच संचालन राष्ट्रीय सैनी समाज नवलगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सैनी ने किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, सचिव द्वारका प्रसाद सैनी, कोषाध्यक्ष श्री हरिराम सैनी व समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई