उदयपुरवाटी: एकता पब्लिक स्कूल, उदयपुरवाटी के विद्यार्थियों ने शिक्षा और खेल दोनों ही क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उदयपुरवाटी शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल की टीम ने हाल ही में आयोजित 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झुंझुनू जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में, एकता पब्लिक स्कूल की टीम ने गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल, गुढ़ा और बिरला इंटरनेशनल स्कूल, पिलानी को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में भी अपना दमखम दिखाया और चार रजत और बारह कांस्य पदक जीते। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में, स्कूल प्रबंधन ने एक विजय रैली का आयोजन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर सीकर बस स्टैंड, पंचायत समिति, मुख्य बाजार और सब्जी मंडी होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा और तालियों से भव्य स्वागत किया। बच्चों के उत्साह और जोश को देखकर स्थानीय नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिभावकों ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने क्रिकेट कोच तरुण मिश्रा और कराटे कोच मनीष सैनी को उनकी उत्कृष्ट तैयारी और कम समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर, निवासियों और अभिभावकों ने स्कूल के चेयरमैन राव ईश्वर सिंह, संस्था निदेशक डॉ. संतोष सिरोही और राव योगेश सिंह तथा प्रधानाचार्य विजय शर्मा को भी बधाई दी और स्कूल प्रबंधन की प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया और कहा कि स्कूल भविष्य में भी खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार