हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र के इब्राहिमपुर मार्ग स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर चार मजदूर फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हरिद्वार अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से आसमान में धुआं उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री में मौजूद केमिकल के कारण आग और भी तेजी से फैली। आग पर काबू पाने में करीब नौ घंटे का समय लगा। सुबह करीब छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जो मजदूर अंदर फंसे हुए हैं उनका रेस्क्यू लगातार जारी है। मृतकों के नाम महेश चंद्र अग्रवाल निवासी 18 हरि लोक कॉलोनी, ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक), संजय उम्र 21 वर्ष पुत्र डालचंद निवासी नवाब नगर, जिला रामपुर, यूपी, वर्तमान पता जीशान का घर इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जबकि जोगेंद्र सैनी उम्र करीब 44 वर्ष निवासी रायसी, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार घायल बताए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियां लगी हुई थीं, जिन्हें भगवानपुर रुड़की, मायापुर और सिडकुल क्षेत्र से बुलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई