लखनऊ : परिवहन विभाग ने 11 संभागीय परिवहन अधिकारियों और 24 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों का तबादला करते हुए नवीन तैनाती दी है। झांसी के आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय को आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, लखनऊ के आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज को आरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया है। एआरटीओ प्रथम दल बुलंदशहर राजीव कुमार बंसल को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
परिवहन विभाग मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह का तबादला आरटीओ प्रशासन मेरठ के पद पर किया गया है। आरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद प्रणव झा का तबादला आरटीओ प्रवर्तन बरेली के पद पर किया गया है। आरटीओ प्रशासन प्रयागराज राजेश कुमार मौर्य का तबादला आरटीओ प्रशासन गोंडा के पद पर किया गया है। आरटीओ प्रशासन गोंडा उमाशंकर यादव का तबादला आरटीओ परिवहन मुख्यालय के पद पर किया गया है।
आरटीओ प्रशासन मेरठ हिमेश तिवारी को आरटीओ प्रशासन प्रयागराज बनाया गया है। एआरटीओ प्रशासन वाराणसी सर्वेश चतुर्वेदी को एआरटीओ प्रशासन सीतापुर बनाया गया है। परिवहन विभाग ने 25 संभागीय निरीक्षकों (आरआई) का भी तबादला किया है। जौनपुर के आरआई अशोक कुमार श्रीवास्तव को झांसी और चंदौली के आरआई अशोक कुमार यादव को जौनपुर में तैनाती दी गई है। परिवहन विभाग ने 19 यात्री कर (पीटीओ) अधिकारियों का भी तबादला किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई