गुरुग्रामः केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। राव इंद्रजीत ने नितिन गडकरी के समक्ष विशेष रूप से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने धौला कुआं से मानेसर तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की।
मंत्री नितिन गडकरी ने भी माना कि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रोजाना सुबह-शाम लगने वाले ट्रैफिक जाम की जानकारी उन्हें पहले से है और वे इस विषय को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय दिल्ली सरकार के साथ मिलकर दिल्ली के आसपास के राज्यों को जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण की योजना बना रहा है, जिसमें गुरुग्राम भी शामिल है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए मानेसर तक बनने वाले एलिवेटेड रोड, सुरंग मार्ग, आरआरटीएस के साथ बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर आदि के बारे में विस्तृत अध्ययन कर तीन माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी वर्तमान सड़क की स्थिति का भी विस्तृत अध्ययन करें और तीन माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि किस प्रकार हम मौजूदा फ्लाईओवर को एलिवेटेड के रूप में जोड़कर यातायात को सुचारू बना सकते हैं।
उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिपालपुर फ्लाईओवर पर प्रतिदिन लगने वाले जाम के बारे में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गडकरी ने कहा कि मई के अंत तक द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बन रही सुरंग को भी यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद अधिकारियों को दिल्ली-जयपुर के वास्तविक यातायात दबाव के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे सुरंग के खुलने के बाद यातायात को सुचारू करना और भी आसान हो जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल