लखनऊः सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में नगर निगम की टीम को बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में लगभग पांच करोड़ रुपये की जमीन मुक्त कराई गई है। 20 अप्रैल के बाद की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को सफलता मिली है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने एक टीम गठित की थी। इस टीम ने ग्राम लौलाई, तहसील सदर में लगभग 0.503 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।
इस कार्रवाई के संबंध में नगर निगम के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी संजय यादव ने आदेश जारी किया था। नायब तहसीलदार नीरज कटियार के नेतृत्व में नगर निगम लेखपाल राकेश यादव, लालू प्रसाद, आलोक यादव एवं विनोद वर्मा की टीम मौके पर पहुंची और प्रापर्टी डीलरों द्वारा कब्जाई जमीन मुक्त कराया। साथ ही जो दीवारें बनाई गई थीं, वह ढहा दी गईं। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन के सख्त रवैये को देखकर शांत हो गए। यहां प्रशासन ने पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी।
इसमें पुलिस बल एवं नगर निगम प्रवर्तन दल का भरपूर सहयोग रहा। अतिक्रमण हटाए गए स्थल का खसरा नंबर 157 है। इसका कुल क्षेत्रफल 0.961 हेक्टेयर है। यह भूमि नगर निगम के नाला खाते में दर्ज है। इस भूमि के लगभग 0.250 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर अस्थायी कब्जा किया गया था। इसके अतिरिक्त, ग्राम गोयला, तहसील बीकेटी की खसरा संख्या 409 में नगर निगम की खलिहान की भूमि पर भी प्रापर्टी डीलरों ने कब्जा जमा लिया था। उक्त भूमि को नगर निगम एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा पूर्व में चिन्हित किया था। निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रापर्टी डीलरों ने खुद कब्जा हटा लिया। इस कार्रवाई में कुल 0.503 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के सख्त रवैये के कारण अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई